Thursday, April 30, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में चौकीदार बहाली की शारीरिक परीक्षा की तैयारी पूरी, पारदर्शिता पर जोर

RFID चिप के माध्यम से तकनीकी रूप से पारदर्शी माहौल में होगी शारीरिक परीक्षाएं - डीसी,जिला में 294 चौकीदार के पद रिक्त, 933 अभ्यर्थी रिक्त

May 16, 2025
in झारखंड
A A
रांची में चौकीदार बहाली की शारीरिक परीक्षा की तैयारी पूरी, पारदर्शिता पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला चौकीदार नियुक्ति समिति, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 16 मई को समाहरणालय सभागार में लिखित परीक्षा में योग्य अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को चौकीदार बहाली के निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों के लिए शौचालय, पेयजल, बिजली, पंखा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था एवं चिकित्सीय दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा स्थल पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

RFID चिप के माध्यम से शारीरिक जांच परीक्षा

चौकीदार नियुक्ति के लिए खेलगांव में RFID चिप के माध्यम से तकनीकी रूप से पारदर्शी वातावरण में शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को RFID चिप लगाने, हाइट मापने, रजिस्ट्रेशन आदि सभी प्रक्रियाओं की फूलप्रूफ तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

योग्यता ही चयन का आधार, ठगों से रहें सतर्क

सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे शारीरिक जांच परीक्षा में पास करवाने का झांसा देनेवाले ठगों से सावधान रहें। चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही है और केवल अभ्यर्थियों की योग्यता ही चयन का आधार होगी।

टंकण त्रुटियों के बावजूद चार अभ्यर्थियों को राहत

तीन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में श्रेणी संबंधी टंकण त्रुटि के कारण अनुसूचित जनजाति के स्थान पर अनुसूचित जाति अंकित हो गया था। इन अभ्यर्थियों के प्राप्तांक अनुसूचित जनजाति के कट-ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक होने के कारण उन्हें शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार, एक अभ्यर्थी ने आवेदन पत्र में EWS प्रमाण पत्र संलग्न किया था, लेकिन टंकण त्रुटि के कारण सामान्य श्रेणी अंकित हो गई थी। संबंधित अभ्यर्थी के अंक EWS कोटि के कट-ऑफ से अधिक हैं, इसलिए उसे भी शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुमित अग्रवाल, अनुमण्डल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Related Posts

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा
झारखंड

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

April 29, 2026
Ranchi News: General body meeting of Jharkhand Science, Technology and Innovation Council concluded
रांची

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

April 29, 2026
Jharkhand Teacher Meeting 2026 Job Security Update
रांची

झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

April 29, 2026
Next Post
सुरक्षा गार्ड की पत्थर से पीटकर हत्या, थाने के पास मिला खून से सना शव

सुरक्षा गार्ड की पत्थर से पीटकर हत्या, थाने के पास मिला खून से सना शव

मैथन पावर लिमिटेड जल्द शुरू करेगा 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन: विधायक अरूप चटर्जी

मैथन पावर लिमिटेड जल्द शुरू करेगा 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन: विधायक अरूप चटर्जी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

April 29, 2026

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

कोडरमा के नंदोडीह गांव में विवाहिता का संदेहास्पद मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार

West Bengal चुनाव 2026: दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक 78.68% मतदान

प्यार, पैसे और साज़िश ने ली मां की जान, बेटी ने बॉयफ्रेंड संग ऐसे रची साजिश-रांची मर्डर में बड़ा खुलासा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra