Ranchi: झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 10 बजे बेचैनी, पसीना (Sweating) और Uneasy Feel होने लगा।
तुरंत उन्हें पारस अस्पताल, रांची ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच शुरू की। बताया गया कि हाल ही में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, इसी कारण से लोग काफी चिंतित हो गए। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर साफ किया कि “मंत्री हफीजुल हसन की हालत फिलहाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें सिर्फ फूड पॉइजनिंग की वजह से परेशानी हुई थी।”
अस्पताल में उनके हालचाल जानने के लिए कई मंत्री पहुंचे, जिनमें दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव और सुदिव्य सोनू शामिल हैं।












