Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल देखी गई जब राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
Read More: झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब UGC-NET या JET से होगा एडमिशन
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल में शिक्षा मंत्री का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन जी को हर संभव बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान शिक्षा मंत्री के पुत्र सोमेश सोरेन भी अस्पताल में मौजूद रहे।
मंत्री तिर्की ने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि रामदास सोरेन जी शीघ्र स्वस्थ हों और जल्द ही हम सभी के बीच पूर्व की तरह सक्रिय राजनीति में लौटें।”
Read More: दिल्ली AIIMS में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी
इस मानवीय पहल से राज्य के शीर्ष नेतृत्व के बीच आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की झलक मिलती है।












