झारखंड में सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने मिसिर बेसरा एक बार फिर घेराबंदी तोड़कर फरार हो गया। लगातार अभियान के बावजूद वह सुरक्षाबलों को चकमा देने में सफल रहा। इस बीच CRPF के डीजी ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मिसिर बेसरा को एक महीने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। अगर उसने इस दौरान सरेंडर नहीं किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीजी ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अब किसी भी तरह की नरमी के मूड में नहीं हैं। यदि तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं हुआ, तो एनकाउंटर जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और लगातार जंगल क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही है।
सुरक्षा बलों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऑपरेशन और तेज होगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मिसिर बेसरा सरेंडर करता है या फिर सुरक्षाबलों के साथ सीधी मुठभेड़ होती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








