Bihar News: बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की।
कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमी महिलाओं को बीच राह में नहीं छोड़ेगी, बल्कि उनके साथ लगातार सहयोग बनाए रखेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिन महिलाओं ने अपने रोजगार को आगे बढ़ाया और सफलतापूर्वक काम किया, उन्हें दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
Read more- झारखंड में आज से ठंड में मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को मिला लाभ
सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि इससे पहले 1 करोड़ 46 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी जा चुकी है। आज 10 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को शामिल किए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख तक पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना की मदद से बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
Read more- Breaking: बेड़ो के उत्तम ज्वेलर्स में चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
एनडीए सरकार को मिले जनादेश के लिए आभार
सीएम ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बिहार की जनता ने इस विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत देकर फिर से पाँच साल शासन करने का अवसर दिया है। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर काम करती रहेगी।













