Sunday, April 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में Monsoon आया नहीं कि बह गया System, सिर्फ आधे घंटे की बारिश ने डुबो दी राजधानी

June 23, 2025
in Breaking News, रांची
A A
झारखंड में बाढ़ जैसे हालात! रांची में सामान्य से 2.5 गुना ज्यादा बारिश, प्रशासन अलर्ट पर
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: राजधानी रांची में रविवार को महज आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी. मानसून की दस्तक के साथ ही कोकर, हरमू, अपर बाजार, डोरंडा, लालपुर और हिंदपीढ़ी जैसे कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए. नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों और दुकानों तक घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मुख्यमंत्री के निर्देश भी साबित हुए बेअसर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानसून से पहले ही नगर निगम और जिला प्रशासन को साफ निर्देश दिए थे कि सभी प्रमुख नाले-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जाए. साथ ही चिन्हित जलजमाव वाले इलाकों की लगातार निगरानी के आदेश भी दिए गए थे. लेकिन रविवार की बारिश ने सरकार और प्रशासन के सारे दावों की हकीकत सामने ला दी.

read more- अब झारखंड में इलाज फ्री! हर परिवार को मिलेगा ₹15 लाख तक बीमा, नशामुक्ति पर सरकार सख्त

Related Post

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Ranchi News: Grand Navratri Fair to Begin in Bundu on April 19; New Committee Formed

Ranchi News: बुंडू में 19 अप्रैल से सजेगा भव्य नवरात्रि मेला, नई कमेटी का हुआ गठन

April 5, 2026
The district administration will perform the last rites of Naxalite Prashant Bose.

Breaking News: जिला प्रशासन करेगा नक्सली Prashant Bose की अंत्योष्टि

April 5, 2026
Ranchi News: Administration Cracks Down on Illegal Gas Refilling and Black Marketing in Ormanjhi; Large Quantity of Cylinders Seized

Ranchi News: ओरमांझी में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

April 5, 2026

निगम का दावा, लेकिन हकीकत अलग

रांची नगर निगम का दावा है कि बड़े नालों की सफाई पूरी की गई है और लगातार टीम निगरानी में है. निगम की सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की के अनुसार, “बारिश के दौरान सफाईकर्मी तैनात थे और कुछ जगहों पर स्थिति सामान्य से अधिक खराब हो गई थी, जिसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा.”

हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीमें केवल बारिश के बाद ही सक्रिय होती हैं. कोकर के निवासी आकाश कुमार ने कहा, “नालियों की समय रहते सफाई नहीं होती. हम हर साल यही झेलते हैं. निगम वाले सिर्फ कागजों पर काम करते हैं.”

कचरे से भरी नालियां बनीं मुसीबत की जड़

जलभराव की सबसे बड़ी वजह रही अधूरी नाला सफाई. प्लास्टिक, मिट्टी और कचरे से भरी नालियों ने जलनिकासी पूरी तरह बाधित कर दी. परिणामस्वरूप सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. बाइक, ऑटो और रिक्शा पानी में फंसते दिखे. कई स्कूलों के बच्चों और ऑफिस से लौटते कर्मचारियों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा. दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा.

read more- झारखंड में 134 असिस्टेंट पब्लिक प्रोसेक्युटर (APP) पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जून से शुरू

रांची में जलजमाव की यह स्थिति कोई नई नहीं है, लेकिन हर साल मानसून से पहले किए गए वादे और दावे सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित रह जाते हैं. जब तक नगर निगम स्थायी समाधान नहीं निकालता, तब तक राजधानी यूं ही पानी में डूबती रहेगी.

Related Posts

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed
झारखंड

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Ranchi News: Grand Navratri Fair to Begin in Bundu on April 19; New Committee Formed
रांची

Ranchi News: बुंडू में 19 अप्रैल से सजेगा भव्य नवरात्रि मेला, नई कमेटी का हुआ गठन

April 5, 2026
The district administration will perform the last rites of Naxalite Prashant Bose.
Breaking News

Breaking News: जिला प्रशासन करेगा नक्सली Prashant Bose की अंत्योष्टि

April 5, 2026
Next Post
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स और निफ्टी ने की सपाट शुरुआत, फिर दिखी गिरावट

Share Market Today: Sensex 704 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का; इजरायल-ईरान तनाव का भारतीय बाजार पर असर

रांची का कांटाटोली फ्लाईओवर एक साल में ही सवालों के घेरे में, गार्डवॉल में दिखी दरार

रांची का कांटाटोली फ्लाईओवर एक साल में ही सवालों के घेरे में, गार्डवॉल में दिखी दरार – JUDCO ने दी सफाई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra