रांची: मोराबादी मैदान से हटाए गए स्ट्रीट वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में Ranchi Nagar Nigam (RMC) ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने टैगोर हिल के समीप प्रस्तावित नए वेंडिंग स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस पहल का उद्देश्य वेंडरों को व्यवस्थित और स्थायी व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी आजीविका भी सुरक्षित रहे और शहर में यातायात एवं सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिल सके।
मेयर और डिप्टी मेयर ने वेंडरों से की सीधी बातचीत
निरीक्षण के दौरान मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने मौके पर मौजूद वेंडरों से बातचीत की। उन्होंने वेंडरों की समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव सुने। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी भी वेंडर की रोजी-रोटी प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है। इससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु होगी।
वेंडरों ने नगर निगम की पहल का किया स्वागत
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद वेंडरों ने Ranchi Nagar Nigam की इस पहल का स्वागत किया। कई वेंडरों ने प्रस्तावित स्थल पर अपनी दुकानें लगाने के लिए सहमति भी जताई। उनका कहना है कि स्थायी स्थान मिलने से व्यापार करना आसान होगा और आजीविका को भी सुरक्षा मिलेगी।
जल्द विकसित होंगी सभी जरूरी सुविधाएं
Ranchi Nagar Nigam ने बताया कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वेंडरों को नए स्थान पर कारोबार शुरू करने में किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।







