Technology : टेक जगत में मोटोरोला ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सिर्फ 5.9mm मोटाई और 159 ग्राम वजन के साथ यह फोन दुनिया के सबसे स्लिम और हल्के स्मार्टफोनों में शुमार हो गया है।
Read More-बोकारो में रहस्यमयी मौत! रेल पटरी पर मिला सीसीएल कर्मी का कटा हुआ शव
6.67 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले
मोटोरोला एज 70 को एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है, जो इसे मजबूती देता है। फोन को MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन, साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहेगा। इसमें 6.67 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits ब्राइटनेस के साथ बेहद स्मूद अनुभव देती है।
Read More-एक हफ्ते बाद श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए कैसी है हालत
50-50MP का कैमरा, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा सेटअप में 50MP का OIS मेन लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
Read More-शक के खेल में पति बना हत्यारा! पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
फोन को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला ने इसे तीन शानदार कलर्स-गैजेट ग्रे, लिली पैड और ब्रॉन्ज ग्रीन में लॉन्च किया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









