Sports : भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। सिडनी के अस्पताल में करीब एक हफ्ते के इलाज के बाद श्रेयस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। BCCI ने शनिवार को बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
Read More-शक के खेल में पति बना हत्यारा! पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
गिरने के दौरान उनकी बाईं पसली में गहरी चोट लगी
दरअसल, 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान श्रेयस एक शानदार कैच लेते वक्त बुरी तरह चोटिल हो गए थे। एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए उन्होंने डाइव लगाई, लेकिन गिरने के दौरान उनकी बाईं पसली में गहरी चोट लगी। बाद में स्कैन में पता चला कि उनके स्प्लीन (तिल्ली) में चोट है, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हो रही थी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ICU में भर्ती किया गया था।
Read More-‘डायन’ के शक में खून की होली! बुजुर्ग महिला की पुलिया के पास मिली लाश
BCCI ने डॉक्टरों का जताया आभार
BCCI ने बयान में कहा कि मेडिकल टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में श्रेयस की हालत में सुधार हुआ है। BCCI ने सिडनी के डॉक्टर कुरुश हघीघी और भारत के डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला का आभार जताया है। श्रेयस अब सिडनी में ही कुछ दिन तक मेडिकल फॉलो-अप कराएंगे और पूरी तरह फिट होने के बाद भारत लौटेंगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








