Tuesday, January 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राज्यसभा में G RAM G विधेयक पर बोले सांसद आदित्य साहू, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को राज्यसभा में G RAM G (गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) विधेयक के समर्थन में जोरदार भाषण दिया।

December 19, 2025
in झारखंड
A A
MP Aditya Sahu spoke on G RAM G Bill in Rajya Sabha

MP Aditya Sahu spoke on G RAM G Bill in Rajya Sabha

Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को राज्यसभा में G RAM G (गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) विधेयक के समर्थन में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक को गांव, गरीब और किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया।

आदित्य साहू ने कहा कि यह नई योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत मजदूरों को अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा और योजनाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

मनरेगा पर उठाए सवाल

सांसद साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 2007 में शुरू हुई मनरेगा योजना अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हो सकी और यह भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई। उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि मजदूरों को काम देने की बजाय मशीनों से काम कराया गया और फर्जी निकासी आम बात हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक राशि दलाल और बिचौलिए हड़प लेते हैं।

Related Post

pratul shahdeo

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026
Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026
Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

January 20, 2026
Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

January 20, 2026

नई योजना में पारदर्शिता पर जोर

उन्होंने बताया कि G RAM G योजना में लूट और भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीपीएस, मोबाइल तकनीक और एआई आधारित निगरानी का प्रावधान है। हर पंचायत में साल में दो बार ऑडिट होगा और योजनाओं की पूरी जानकारी आम जनता को मिलेगी। साथ ही मजदूरी का साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा।

कांग्रेस पर तीखा हमला

आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को राम और हिंदुत्व से चिढ़ है। उन्होंने कहा कि राम भारत की आत्मा और पहचान हैं और भाजपा सरकार ने रामलला को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान किया।

गांव, गरीब और किसान को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबी और ग्रामीण जीवन को नजदीक से देखा है, इसलिए उनकी नीतियां जमीन से जुड़ी हैं। नई योजना से गांवों में उत्साह है और गरीब, किसान व मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा।

125 दिन रोजगार सिर्फ नाम बदलना नहीं

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए साहू ने कहा कि 125 दिन का रोजगार, डिजिटल पारदर्शिता और साप्ताहिक भुगतान को केवल नाम बदलना कहना गलत है। गांव की जनता सब समझती है और यही कारण है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि यह विधेयक ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Related Posts

pratul shahdeo
Uncategorized

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026
Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर
झारखंड

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026
Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
झारखंड

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

January 20, 2026
Next Post
Daily Scoop

Daily Scoop 19th December : Top Headlines

The wife's latch and the son's lock! Two houses in Bisauli became 'jails' in one night.

पत्नी की कुंडी और बेटे का ताला! बिसौली में एक रात में दो घर बने ‘जेल’

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

pratul shahdeo

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra