Dhanbad: बीसीसीएल ब्लॉक दो में स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। यह धरना बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बीसीसीएल के ब्लॉक दो परिसर में आयोजित किया गया, जो घंटों तक चला। बाद में प्रबंधन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
धरने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार, प्रदूषण नियंत्रण, और डेंजर जोन में रह रहे ग्रामीणों का पुनर्वास सुनिश्चित कराना था। सांसद ने कहा कि वे पहले भी इन मुद्दों को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सांसद ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन लगातार स्थानीय जनता का शोषण कर रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम कर रहे स्थानीय मजदूरों को सिर्फ ₹8,000 मासिक वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। ब्लास्टिंग के चलते मकानों में दरारें आ गई हैं और जमीन के नीचे से आग निकल रही है। बावजूद इसके, न तो कोई अधिकारी मौके पर आता है और न ही कोई कार्रवाई होती है।
Read More: उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरकिया में लापरवाह व्यवस्था का भंडाफोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मीडिया से कहा,
“स्थानीयों को विस्थापित किया जा रहा है लेकिन पुनर्वास नहीं दिया जा रहा। न रोजगार दिया जा रहा है और न प्रदूषण की समस्या का समाधान। अगर स्थिति नहीं बदली, तो आगे और बड़ा जनांदोलन होगा।”
इस धरने ने एक बार फिर से बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के खिलाफ स्थानीय जनता की नाराजगी को सामने ला दिया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis






