Monday, May 25, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरकिया में लापरवाह व्यवस्था का भंडाफोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

जमुआटाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरकिया में शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सोमवार सुबह जब खबर मन्त्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया

June 9, 2025
in झारखंड
A A
Careless system exposed in Upkramit Madhya Vidyalaya Irkia, villagers angry

Careless system exposed in Upkramit Madhya Vidyalaya Irkia, villagers angry

Share on FacebookShare on Twitter

DhanbadNews: जमुआटाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरकिया में शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सोमवार सुबह जब खबर मन्त्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, तो स्कूल परिसर का दृश्य चौंकाने वाला था। छात्र पढ़ाई के बजाय ‘गोटिया’ खेल रहे थे और छोटे बच्चों से बाल्टी में पानी भरवाया जा रहा था। निर्धारित समय सुबह 7:15 बजे के बजाय शिक्षक करीब 8:45 बजे स्कूल पहुंचे और प्रार्थना करवाई।

प्रार्थना के बाद भी बच्चे कक्षा में नहीं बैठे, बल्कि स्कूल परिसर में घूमते और खेलते देखे गए। वहीं शिक्षक अपने कार्यालय में बैठकर केवल रजिस्टर मेंटेन करने में लगे रहे।

Read More: झारखंड में 10 से 13 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रधानाध्यापक ने झुठलाया आरोप, अभिभावकों ने किया विरोध

जब इस पूरे घटनाक्रम पर प्रधानाध्यापक से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि “आज ही ऐसा हुआ है, अन्य दिनों में सब कुछ नियमित होता है।” लेकिन बच्चों और उपस्थित अभिभावकों ने उनके इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए बताया कि यह रोज़ की कहानी है।

ग्रामीणों के आरोप गंभीर:

  • शिक्षक सिर्फ उपस्थिति दर्ज कर स्कूल से हो जाते हैं गायब
  • मिड-डे मील में भारी अनियमितता, मेन्यू बोर्ड दिखावा मात्र
  • हर दिन सिर्फ खिचड़ी, पौष्टिक आहार नदारद
  • शौचालय के बावजूद छात्र खेतों में जाते हैं शौच के लिए
  • स्कूल में बिजली-पंखे की समुचित व्यवस्था नहीं, गर्मी से बेहाल छात्र
  • स्कूल का भीतर का भवन जर्जर, सिर्फ बाहरी रंग-रोगन से सजावट
  • छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस प्रबंध नहीं

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जहां एक ओर सरकार शिक्षा को लेकर करोड़ों रुपये विज्ञापन और योजनाओं पर खर्च कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इरकिया जैसे गांवों में शिक्षा की बदहाली को उजागर कर रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करे और स्कूल की व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाया जाए।

Read More: मामूली सी बात पर टेंपो चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पत्थर से किया हमला, देखिए वीडियो

 

 

 

Related Posts

ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
ranchi
झारखंड

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

May 25, 2026
Lohardaga
झारखंड

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

May 25, 2026
Next Post
Dead Body

निरसा जामताड़ा रोड पुसोई नदी पुल के ऊपर अज्ञात शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Dead Body

Crime news : सीटीसी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ranchi

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

अधिकारी दिमाग से ही नहीं, दिल से भी सोचें-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संदेश

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, राजस्व और GST बढ़ाने को लेकर दिए सख्त निर्देश

जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra