धनबाद: डोमन महतो पर जानलेवा हमले के मामले में धनबाद स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में विशेष न्यायाधीश डी.सी. अवस्थी की अदालत ने सुनवाई की. जिसमें सांसद ढुल्लू महतो ने खुद को निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है.
सांसद के साथ अन्य आरोपियों ने भी अदालत में अपना सफाई बयान दर्ज कराया और खुद को निर्दोष बताया. अदालत ने बचाव पक्ष को बहस के लिए अगली सुनवाई की तारीख 9 जून तय की है.
क्या है मामला
यह मामला 29 अप्रैल 2019 का है, जब डोमन महतो की शिकायत पर ढुल्लू महतो समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. आरोपियों में ढुल्लू महतो के अलावा अजय गोराई, बूढ़ा राय, कृष्णा रविदास उर्फ विनय रविदास और बिट्टू सिंह शामिल हैं. आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए डोमन महतो पर जानलेवा हमला किया था.













