राजगंज/धनबाद: मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में तत्काल उसे 108 एंबुलेंस से धनबाद भेज दिया। घटना डोमनपुर तिलैया मार्ग में घटी। बताया जा रहा है कि डोमनपुर से तिलैया की ओर जा रही एक बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही हाइवा से हो गई। बाइक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे जा रहे दो राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों को मामूली चोटे आई है। सभी घायलों को तत्काल पास के ही निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया। बाइक सवार गिरिडीह निवासी को सर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण रक्तस्राव भी काफी हुआ है। बाइक सवार अपने ससुराल हरलाडीह जा रहा था।












