Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Mudma Mela 2025: जानिए क्यों मुड़मा जतरा को कहा जाता है 40 पड़हा का सुप्रीम कोर्ट!

October 9, 2025
in झारखंड
A A
Mudma Mela 2025: जानिए क्यों मुड़मा जतरा को कहा जाता है 40 पड़हा का सुप्रीम कोर्ट!
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: राज्य का दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला का शुभारंभ हो गया है. बुधवार शाम चार बजे सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने 40 पड़हा के पाहन पुजारी और धार्मिक अगुआ पारंपारिक गाजे-बाजे के साथ शक्ति स्थल पहुंचे और पूजा-अर्चना की.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, धर्मगुरु बंधन तिग्गा व सांसद सुखदेव भगत सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया. बता दें, आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि मेले में शआमिल होगें.

आज मेले में शामिल होगें CM हेमंत सोरेन

मुख्य मंच में रखे कलश में दीपक जला कर जतरा के विधिवत शुरू होने की घोषणा की गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि मेले में शामिल होंगे।

Related Post

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

“मुड़मा का यह जतरा चालीसों पड़हा का सुप्रीम कोर्ट है”

इस दौरान सरना धर्मगुरु ने बताया कि, मुड़मा का यह जतरा चालीसों पड़हा का सुप्रीम कोर्ट है. यह स्थान उरांव और मुंडाओं का संधि स्थल है.  यहीं से शादी विवाह शुरू होता है. यहां शक्ति स्थल को फूलों से सजाया गया है. शक्ति स्थल में पूजा करने के लिए हजारों लोगों का तांता लगा हुआ है.

मुड़मा मेला क्यों मनाया जाता है?

यह  एक वार्षिक आदिवासी मेला है, जो झारखंड के राजधानी रांची से 28 किलोमीटर दूर राँची-डलटेनगंज मार्ग पर स्थित मुड़मा गांव में आयोजित होता है. इसका आयोजन खास तौर पर दशहरा के दसवें दिन  किया जाता है.

इसकी शुरुआत कब से हुई इसका कोई लिखित प्रमाण तो नहीं है लेकिन लोकगीतों और किवदंतियों के अनुसार, यह मेला उरांव जनजाति के पलायन से जुड़ा हुआ है. मुड़मा मेला को विजय उत्सव के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है.

Read more- बिहार चुनाव: कांग्रेस की पटना में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, 25 सीटों पर उम्मीदवार तय

जब हम इतिहास के पन्नों को पलटते हैं तब हम पता चलता है कि मुड़मा का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है.

मुड़मा जतरा की शुरुआत कैसे हुई इसे लेकर कई लोककथाएं प्रचलित है. जानकारों की मान्यता है कि शुरुआत में उरांव लोग दक्षिण भारत के पर्वतीय आंचल में रहा करते थे. बाद में उरांव उस स्थान से हटकर रोहतास पहुंचे जहां वे स्थाई रूप से बचकर खेती-बारी करने लगे.

लेकिन कुछ समय के बाद मुगलों के साथ मुठ-भेड़ एवं मतभेद हो जाने तथा वहां के राजनीतिक उथल पुथल से परेशान होकर इन लोगों ने वहां से हटाना उचित समझा. अंततः सोन नदी के किनारे-किनारे होते हुए वे झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में प्रवेश किए. ऐसा माना जाता है कि उरांव समुदाय छोटा नागपुर के पलामू क्षेत्र से प्रवेश किये और ओपाचापी होते हुए उमेडांडा की ओर बढ़े, जहां इनका यहां के स्थानीय मुंडा जनजातियों से पहली बार आमना-सामना हुआ.

Read more- झारखंड में मानसून की विदाई: 12-14 अक्टूबर तक पूरी तरह से होगी वापसी

झारखंड में उरांव जनजाति का सामना यहां के मुंडा जनजाति के मुखिया से हुआ. उरांव लोगों की व्यथा सुनने के बाद मुंडाओं ने उन्हें जंगल के पश्चिमी हिस्से को साफ कर बसने की अनुमति दी. और इसी ऐतिहासिक उरांव-मुंडा के समझौते की याद में उरांव समुदाय के 40 पाड़हा के लोग हर साल इस मेले का आयोजन करते हैं, जिसे मुड़मा जतरा कहा जाता है.

Related Posts

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done
झारखंड

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी
झारखंड

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house
Breaking News

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Next Post
YouTuber arrested in Jharkhand for allegedly making derogatory remarks against tribal chiefs

झारखंड में आदिवासी प्रमुखों के ख़िलाफ़ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए YouTuber गिरफ़्तार

लोहरदगा में भयंकर सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो गंभीर

लोहरदगा में भयंकर सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra