Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित वेंडिंग जोन-2 में सोमवार को रांची नगर निगम की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वेंडिंग जोन में आवंटित दुकानों की गहन जांच की गई और सभी दुकानदारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जिन लोगों के नाम पर दुकान आवंटित की गई है, वही उसका संचालन कर रहे हैं या नहीं। इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें आवंटित दुकानों का संचालन दूसरे लोग कर रहे थे। नगर निगम की टीम ने ऐसे दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि जल्द से जल्द वास्तविक आवंटी स्वयं दुकान का संचालन करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी आवंटन का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वेंडिंग जोन में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक स्ट्रीट वेंडरों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी आवंटन का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो।
Read More- कोडरमा घाटी में कुरकुरे लदे वाहन और पत्थर लदे हाईवा में जोरदार टक्कर
गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम ने मोराबादी वेंडिंग जोन-2 के आसपास और ओटीसी ग्राउंड के समीप अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। अब उसी क्रम में वेंडिंग जोन के भीतर दस्तावेजों और दुकानों के संचालन की जांच की जा रही है।
Read More- Breaking News: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को आया हार्ट अटैक-सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
नगर निगम का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि वेंडिंग जोन की व्यवस्था सुचारु रहे और पात्र दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









