शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Jharkhand Investment News: ₹99,639 करोड़ निवेश दावों पर BJP का सवाल, प्रतुल शाह देव बोले- पुराने MoU को नई घोषणा बनाकर पेश कर रही सरकार

Jharkhand में ₹99,639 करोड़ के निवेश दावों पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि सरकार पुराने निवेश प्रस्तावों को नई घोषणा बताकर पेश कर रही है। जानिए पूरा मामला।

जुलाई 13, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Jharkhand Investment News: BJP questions investment claims of ₹99,639 crore; Pratul Shah Deo says the government is presenting old MoUs as new announcements.

Jharkhand Investment News: BJP questions investment claims of ₹99,639 crore; Pratul Shah Deo says the government is presenting old MoUs as new announcements.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: Jharkhand में राज्य सरकार द्वारा हाल ही में घोषित ₹99,639 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पुराने निवेश प्रस्तावों को नए निवेश के रूप में पेश कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

Table of Contents

Toggle
  • छह महीने पुराने निवेश प्रस्तावों को फिर से पेश करने का आरोप
  • इन कंपनियों के नाम दोहराने का लगाया आरोप
  • सरकार से पूछे कई सवाल
  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल
  • निवेश का स्वागत, लेकिन पारदर्शिता की मांग

प्रेस वार्ता में प्रतुल शाह देव ने कहा कि सरकार जिन निवेश प्रस्तावों को नई उपलब्धि बता रही है, उनमें से अधिकांश कंपनियों के साथ समझौते पहले ही दावोस और यूके दौरे के बाद घोषित किए जा चुके थे। उनके मुताबिक, अब उन्हीं प्रस्तावों को नए पैकेज के रूप में दोबारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार
  • JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन
  • Air India का बड़ा फैसला: जेद्दा, रियाद और दम्माम की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

छह महीने पुराने निवेश प्रस्तावों को फिर से पेश करने का आरोप

बीजेपी नेता ने दावा किया कि फरवरी 2026 में सरकार ने ₹1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा की थी। उस समय जिन कंपनियों के साथ एमओयू और निवेश योजनाओं की जानकारी दी गई थी, वही कंपनियां अब दिल्ली में घोषित ₹99,639 करोड़ के निवेश पैकेज में भी शामिल दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुराने निवेश प्रस्तावों की “री-पैकेजिंग” कर उन्हें नई उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

इन कंपनियों के नाम दोहराने का लगाया आरोप

प्रतुल शाह देव के अनुसार हालिया निवेश घोषणाओं में जिन प्रमुख कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उनमें शामिल हैं—

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

  • जिंदल स्टील लिमिटेड – ₹40,000 करोड़
  • जिंदल न्यूक्लियर पावर – ₹30,000 करोड़
  • रुंगटा संस – ₹10,000 करोड़
  • रुंगटा माइंस – ₹3,000 करोड़
  • टाटा स्टील हिसारना – ₹7,000 करोड़
  • अमलगम स्टील एंड पावर – ₹4,980 करोड़
  • टाटा स्टील टिन प्लेट विस्तार – ₹2,600 करोड़
  • अंबुजा सीमेंट – ₹1,000 करोड़
  • जिंदल रिन्यूएबल्स – ₹650 करोड़

उन्होंने कहा कि यही कंपनियां और लगभग यही निवेश राशि पहले भी घोषित की जा चुकी थी।

सरकार से पूछे कई सवाल

बीजेपी ने राज्य सरकार से मांग की कि वह स्पष्ट करे कि यदि ये नए एमओयू हैं तो पहले किए गए समझौतों की वर्तमान स्थिति क्या है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

प्रतुल शाह देव ने सरकार से यह भी पूछा कि पिछले छह महीनों में—

  • कितनी परियोजनाओं पर वास्तविक निवेश शुरू हुआ?
  • कितनी भूमि आवंटित की गई?
  • कितने उद्योगों का निर्माण प्रारंभ हुआ?
  • कितने स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला?

न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल

बीजेपी नेता ने ₹30,000 करोड़ के जिंदल न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं और इनके लिए परमाणु ऊर्जा विभाग सहित विभिन्न नियामक संस्थाओं की मंजूरी आवश्यक होती है।

उन्होंने पूछा कि क्या राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए आवश्यक केंद्रीय स्वीकृतियां प्राप्त की हैं। यदि नहीं, तो इसे पूर्ण निवेश के रूप में प्रस्तुत करना केवल राजनीतिक प्रचार है।

निवेश का स्वागत, लेकिन पारदर्शिता की मांग

प्रतुल शाह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में होने वाले हर औद्योगिक निवेश का स्वागत करती है, क्योंकि इससे राज्य के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हालांकि उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि निवेश संबंधी घोषणाओं में पारदर्शिता बरती जाए और पुराने प्रस्तावों को नया बताकर जनता को भ्रमित न किया जाए।

प्रेस वार्ता में भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अजय राय और नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल
कोडरमा Koderma

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

अक्टूबर 17, 2026
In Nemra, arrangements have been made for everything from VIP parking to parking for buses and bikes, and a control room has been set up for security.
Breaking News

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

अक्टूबर 17, 2026
मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत
बोकारो (Bokaro)

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
Review of rural development schemes in Ranchi: Union Joint Secretary Swati Sharma met Minister Deepika Pandey Singh.

Ranchi में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा: केंद्रीय संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात

Big Breaking: 15 लाख का इनामी नक्सली रविन्द्र गंझु लातेहार से गिरफ्तार

Big Breaking: 15 लाख का इनामी नक्सली रविन्द्र गंझु लातेहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

अक्टूबर 17, 2026

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संपत्ति विवाद और फूड पॉइजनिंग समेत कई एंगल से जांच

Breaking News: अभिजीत दीपके को कोर्ट से मिली जमानत, दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में जीरो FIR

Durga Ashtami 2026: दुर्गा अष्टमी पर कैसे करें मां महागौरी की पूजा? जानें कन्या पूजन की विधि और नियम

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts