Big Breaking: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झारखंड पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में लातेहार के हेसला गांव से पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने एके-56 और पिस्टल बरामद किया है।
Big Breaking: लोहरदगा, लातेहार और गुमला में सक्रिय था
आपको बता दें कि झारखंड सरकार के द्वारा भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू पर 15 लाख रुपए के इनाम घोषित किया गया था। मुख्य रूप ने रविन्द्र गंझू लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों के सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय था। उस पर 50 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या रंगारी समेत कई गंभीर मामले है।
Read More- कोडरमा घाटी में कुरकुरे लदे वाहन और पत्थर लदे हाईवा में जोरदार टक्कर
Big Breaking: कारोबारियों से रंगदारी समेत कई मामले दर्ज
झारखंड सरकार फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह की माने तो चाईबासा को छोड़ कर बाकी सभी जिलों से नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। इसी बीच अब रविन्द्र गंझू की गिरफ्तारी भी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। क्योंकि रविन्द्र गंझू लातेहार में रहते हुए अपना संगठन चल रहा था, लगातार कारोबारियों से रंगदारी समेत कई मामले उस पर दर्ज है।
Read More- Breaking News: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को आया हार्ट अटैक-सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
फिलहाल झारखंड में मुख्य अभियान सारंडा में चल रहा है, जहां मिसिर बेसरा 16 सदस्यों के साथ मौजूद है। फिलहाल देखना है कि सुरक्षा बल के जवान सारंडा में कब तक जीत का झंडा गाड़ते है।
Read More- डबल मर्डर से कांपी दुमका! सनकी शख्स ने नाबालिग बेटी और पड़ोस को उतारा मौत के घाट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









