Nautapa 2026: हर साल मई के अंत में जब सूर्य देव अपने रोद्र रूप में होते हैं, तो नौतपा(Nautapa) की शुरुआत होती है। इस साल भी 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है और यह 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप देखने को मिलता है।
अक्सर लोग इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान पर तो पूरा ध्यान देते हैं—जैसे ज्यादा पानी पीना, नारियल पानी या छाछ का सेवन करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी से बचने के लिए सिर्फ खान-पान ही काफी नहीं है? इस मौसम में आप किस रंग के कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता है।
Read More: Summer Health Tips: गर्मी की ये 3 आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं खोखला, डॉक्टर ने इसे कहा ‘साइलेंट किलर’
Nautapa 2026: भूलकर भी न पहनें इन 3 रंगों के कपड़े
हाल ही में हुई एक साइंटिफिक रिसर्च में हैरान करने वाली बात सामने आई है। तेज धूप में अलग-अलग रंगों के कपड़ों को रखकर एक घंटे बाद जब उनका तापमान (Temperature) मापा गया, तो नतीजों ने सबको चौंका दिया।
अगर आप नौतपा(Nautapa) में दोपहर के वक्त बाहर निकल रहे हैं, तो इन रंगों को पूरी तरह अवॉइड करें:
- काला रंग (Black): काला रंग सबसे ज्यादा हीट एब्जॉर्ब (गर्मी सोखने) करता है।
- गहरा नीला (Dark Blue): यह रंग भी सूरज की हानिकारक किरणों और गर्मी को शरीर की तरफ खींचता है।
- हरा रंग (Green): रिसर्च के मुताबिक, तेज धूप में गहरे हरे रंग का तापमान भी बहुत तेजी से बढ़ता है।
क्या कहती है रिसर्च?
धूप में रखने के महज एक घंटे बाद ही ब्लू, ग्रीन और ब्लैक रंग के कपड़ों का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया। ऐसे में अगर आप इन कपड़ों को पहनकर बाहर निकलते हैं, तो आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे डीहाइड्रेशन या हीटस्ट्रोक का खतरा रहता है।
Read More: Water tank cool hacks: पानी की टंकी पर एल्युमिनियम फॉइल पेपर लपेटने से क्या होता है? जानकर चौंक जाएंगे आप!
Nautapa में कौन से रंग के कपड़े पहनना है बेस्ट?
जहां कुछ रंग गर्मी को सोखते हैं, वहीं कुछ रंग ऐसे भी हैं जो सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर देते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है। रिसर्च के दौरान इन रंगों का तापमान काफी कम पाया गया:
| बेस्ट कलर्स (Best Colors) | तापमान की स्थिति |
| सफेद (White) | सबसे ठंडा और सुरक्षित |
| ग्रे (Grey) | गर्मी को रिफ्लेक्ट करने में मददगार |
| पीला (Yellow) | आंखों को सुकून देने वाला और ठंडा |
अगर आपको नौतपा(Nautapa) के इन 9 दिनों में किसी जरूरी काम से दोपहर में बाहर जाना ही पड़ रहा है, तो हमेशा सफेद, हल्के पीले या ग्रे रंग के सूती (Cotton) कपड़े ही पहनें।
Nautapa में सेहतमंद रहने के टिप्स
- ढीले कपड़े पहनें: इन दिनों टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें, केवल सूती और ढीले कपड़े ही प्राथमिकता दें।
- हाइड्रेटेड रहें: घर से बाहर निकलने से पहले कम से कम 2 गिलास पानी या नींबू पानी पीकर निकलें।
- धूप से सुरक्षा: बाहर जाते समय सनग्लासेस (धूप का चश्मा), छाता और चेहरे को ढकने के लिए सफेद सूती रुमाल का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: Nautapa की यह भीषण गर्मी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए फैशन को थोड़ी देर साइड में रखकर, वही रंग चुनें जो आपको इस चिलचिलाती धूप में कूल रखने में मदद करें।









