Ranchi: NEET Paper Leak 2026 मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष Rajesh Thakur ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को “भविष्य चोर” बताते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक देश के होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि NEET परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे आक्रोश में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की “निकम्मी सरकार” बार-बार पेपर लीक कर छात्रों के सपनों और मेहनत को बर्बाद कर रही है।
उन्होंने कहा कि करीब 22 लाख छात्रों की वर्षों की मेहनत, उनके माता-पिता की कमाई और भविष्य इस भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ गया। यह केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि NEET में वर्ष 2016, 2021, 2024 और अब 2026 में भी बड़े पेपर लीक मामले सामने आ चुके हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है।
राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा केवल CBI जांच की घोषणा को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि इससे वास्तविक आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में 89 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे सरकार की नाकामी साफ दिखाई देती है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग हिंदू-मुस्लिम, श्मशान-कब्रिस्तान और हिंदुस्तान-पाकिस्तान जैसी मुद्दों की राजनीति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए आवाज बुलंद करें।
राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। साथ ही सभी दोषियों और साजिशकर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने यह भी मांग की कि छात्रों को हुई मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षति की भरपाई के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए पारदर्शी एवं सख्त व्यवस्था लागू की जाए।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












