Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

सरना संस्कृति की उपेक्षा: आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

June 4, 2025
in झारखंड, रांची, राजनीति
A A
ajsu
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आजसू पार्टी ने झारखंड की झामुमो–कांग्रेस गठबंधन सरकार पर सरना आदिवासी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सरकार बार-बार विरोध के बावजूद सिरम टोली सरना स्थल के सामने रैंप निर्माण को नहीं रोक रही है, जो आदिवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने सरकार से तुरंत इस निर्माण को बंद करने की मांग की है.

झारखंड बंद को बताया सफल

डॉ. भगत ने सरना आदिवासी संगठनों द्वारा किए गए झारखंड बंद को सफल बताते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी शुरू से ही आदिवासी संगठनों की मांगों का नैतिक समर्थन करती रही है. यदि राज्य सरकार चाहती, तो सिरम टोली रैंप विवाद का समाधान कर सरना स्थल तक जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध होने से रोका जा सकता था, लेकिन सरकार ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रैंप निर्माण को नहीं रोका गया, जो सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है.

Read more: रांची की मशहूर विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का देहांत, 85 वर्ष में ली अंतिम सांस

सरकार की नीयत और नीति में खोट

डॉ. भगत ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सरना आदिवासियों के धार्मिक स्थलों, जमीन, संस्कृति और अस्तित्व पर लगातार हमला कर रही है. इससे यह साफ होता है कि सरकार की नीयत और नीति दोनों में खोट है.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आदिवासियों को उनका हक देना नहीं चाहती, जिसका एक बड़ा उदाहरण पेसा कानून को अब तक राज्य में लागू न करना है. उन्होंने लापुंग में जमीन की रक्षा के लिए बुलाई गई पड़हा समिति की बैठक का भी जिक्र किया, जिसमें शामिल हुए आदिवासियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और गोलीबारी की, और उल्टा आरोप भी उन्हीं पर मढ़ दिया गया.

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार से आदिवासियों की भावनाओं का सम्मान करने और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Related Posts

Hazaribagh News: Santosh Kumar Chaudhary becomes new DTO, Sujata Kujur first woman RTA secretary
Breaking News

Hazaribagh News: संतोष कुमार चौधरी बने नए DTO, सुजाता कुजूर पहली महिला RTA सचिव

May 26, 2026
JMMSY: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ₹2500 प्रति माह आर्थिक सहायता- झारखंड सरकार नारी शक्ति सशक्तिकरण
झारखंड

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana(JMMSY): जानें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

May 26, 2026
Major police action in Ramgarh: 6 criminals of Rahul Dubey gang arrested, huge quantity of weapons recovered
क्राइम

Ramgarh में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

May 26, 2026
Next Post
A total of 12 proposals were approved in the Jharkhand cabinet

झारखंड कैबिनेट में कुल 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Clouds of mourning loom over the celebration of RCB's victory: More than 10 people died, a dozen people were injured

RCB की जीत के जश्न में छाये मातम के बादल : 10 से अधिक की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Hazaribagh News: Santosh Kumar Chaudhary becomes new DTO, Sujata Kujur first woman RTA secretary

Hazaribagh News: संतोष कुमार चौधरी बने नए DTO, सुजाता कुजूर पहली महिला RTA सचिव

May 26, 2026

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana(JMMSY): जानें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

Ramgarh में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

Garhwa के नए DC बने पशुपतिनाथ मिश्रा, विकास और जनकल्याण को दी प्राथमिकता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra