रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज Hemant Soren एवं विधायक Kalpana Soren से विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
मानगो नगर निगम की मेयर ने की मुलाकात
Mango नगर निगम, जमशेदपुर की नवनिर्वाचित मेयर Sudha Gupta ने पूर्व मंत्री Banna Gupta के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचार के तौर पर हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।
चतरा और सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष पहुंचे
नवनिर्वाचित Chatra नगर परिषद के अध्यक्ष Ataur Rahman उर्फ़ बाबू खान एवं Saraikela नगर परिषद के अध्यक्ष Manoj Chaudhary ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देवघर और चाईबासा के जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद
इसी क्रम में Deoghar नगर निगम के महापौर Ravi Raut तथा Chaibasa नगर परिषद के अध्यक्ष Nitin Prakash ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री Hafizul Hassan भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यशैली अपनाने की अपील की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








