Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 79 की मौत, 155 घायल, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

April 9, 2025
in दुनिया
A A
Share on FacebookShare on Twitter

सेंटो डोमिंगो। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह एक नाइट क्लब की छत ढह जाने से कम से कम 79 लोगों की जान चली गई। इस क्लब का नाम जेट सेट है। यह हादसा गायिका रूबी पेरेज की प्रस्तुति (संगीत कार्यक्रम) के दौरान हुआ। मृतकों में 59 वर्षीय पेरेज के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, पूर्व खिलाड़ी टोनी ब्लैंको और मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। शोक में डूबे इस गणराज्य में हुए हादसे में 155 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, डोमिनिकन गणराज्य उत्तर अमेरिका महाद्वीप में एक कैरिबियाई देश है। डोमिनिकन गणराज्य की आपातकालीन सेवा ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। छत गिरने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। आपातकालीन सेवाओं के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल जुआन मैनुअल मेंडेज ने मंगलवार देररात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक 79 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।155 बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डोमिनिकन गणराज्य पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कहा कि अभी भी मलबे में लोगों की तलाश की जा रही है। लेकिन मलबे में दबे लोगों के जीवित बचने की संभावना क्षीण हो गई है।

राष्ट्रपति लुइस एबिनेडर ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज भी इस हादसे में मारे गए संस्कृति मंत्री रॉबर्टो एंजेल साल्सेडो ने हादसे पर गहरी शोक संवेदना जताई है। डोमिनिकन गणराज्य से वैश्विक संगीत सितारे जुआन लुइस गुएरा, प्यूर्टो रिको से डैडी यांकी और प्यूर्टो रिकान विरासत वाले न्यू यॉर्कर मार्क एंथनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। सैंटो डोमिंगो की मेयर कैरोलिना मेजिया डे गैरिगो ने एक्स पर लिखा कि हमारा शहर जेट सेट नाइट क्लब में हुई एक भयानक त्रासदी से जाग उठा है। मेरी गहरी संवेदना उन परिवारों के साथ है जो अभी भी अपने प्रियजनों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

hormuz strait
दुनिया

Hormuz strait:नया सिस्टम लागू करने जा रहा ईरान, अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को इस नियम का करना होगा पालन

May 17, 2026
Suvendu Adhikari
Breaking News

Suvendu Adhikari:जिसने 34 साल की वाम सरकार को गिराया, उसी ने खिलाया बंगाल में कमल, कौन है शुभेंदु जो संभालेंगे बंगाल का अधिकार

May 8, 2026
America-Iran war
Breaking News

America-Iran war: होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर ईरानी हमला हुआ नाकाम, नौसेना ने किया पलटवार

May 8, 2026
Next Post

ट्रेड वार: अमेरिका ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ, आधी रात से होगा लागू

हजारीबाग: एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad Crime: Body of Mobile Shopkeeper Found at Chiragora Ground; Murder Suspected Over Dispute Regarding Interest Payments

Dhanbad Crime: धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

May 19, 2026

Share Market Update: IT शेयरों में बंपर खरीदारी से झूमा बाजार, पर FII के आंकड़े ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

Dhoni के ‘आखिरी दीदार’ ने बढ़ाई हलचल! चेपॉक में भावुक हुए फैंस, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज का राशिफल 19 मई 2026: इन राशि वालों को नौकरी, पैसा और प्यार में मिलेगा बड़ा फायदा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra