Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Nabin) के झारखंड प्रवास का दूसरा दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। रांची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ और बोकारो जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, गगनभेदी जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप ने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को प्रदर्शित किया।
Read More: LPG Cylinder Price Hike: 3 महीने में दूसरी बार बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम, जानें अपने शहर का नया रेट
निर्मल महतो और छत्रु राम महतो को दी श्रद्धांजलि
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने झारखंड के महान विभूतियों और आंदोलनकारियों को नमन किया।
रामगढ़ आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘निर्मल महतो चौक’ स्थित स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दौरे के अगले चरण में उन्होंने स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने छत्रु राम महतो के संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
रामगढ़ से बोकारो तक जगह-जगह हुआ आत्मीय अभिनंदन
राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के स्वागत में पूरे रूट पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला एवं चितरपुर तथा बोकारो जिला के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मांडू के छतरपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पलक-पावड़े बिछाकर अपने नेता का आत्मीय अभिनंदन किया।
सड़कों पर उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया। यह स्वागत दर्शाता है कि झारखंड में भाजपा का जनाधार बेहद मजबूत है।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ BJP नेता रहे उपस्थित
इस भव्य स्वागत समारोह और प्रवास कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई शीर्ष नेता और पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
| नेता का नाम | पद / क्षेत्र |
| आदित्य साहू | प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा |
| मनीष जयसवाल | सांसद, हजारीबाग |
| ढुल्लू महतो | सांसद, धनबाद |
| गणेश मिश्रा | प्रदेश महामंत्री |
| रौशन लाल चौधरी | विधायक |
| बिरंची नारायण | पूर्व विधायक |
इन नेताओं के अलावा पार्टी के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम के साक्षी बने।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।








