Noida Workers Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग इंडस्ट्रियल इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की। कई जगह गाड़ियों और बसों को आग के हवाले कर दिया गया।
Read More- Big Breaking : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
Noida Workers Protest: पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे कर्मचारी
सबसे पहले हालात Noida Phase 2 में बिगड़े, जहां पिछले तीन दिनों से कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सुनवाई न होने से मजदूर उग्र हो गए और हिंसा शुरू हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।
हालात काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और कई इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके बाद प्रदर्शन Noida Sector 57, सेक्टर 40, 60, 85, 1, 15, 62 और DND Flyway तक फैल गया। कई जगह सड़कों को जाम कर दिया गया और फैक्ट्रियों का घेराव किया गया।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
Noida Workers Protest: भारी पुलिस बल और PAC तैनात
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल और PAC तैनात की गई है। प्रशासन ने कर्मचारियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वहीं जिला प्रशासन ने वेतन भुगतान, कर्मचारियों के अधिकार और कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर नए फैसले लेने की बात कही है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









