Business News: आज के दौर में आधार कार्ड आपकी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। चाहे बैंक का काम हो, पासपोर्ट बनवाना हो, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो या फिर गैस सब्सिडी का लाभ उठाना हो — हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है।
अगर आप LPG गैस सब्सिडी लेने में परेशान हैं या सब्सिडी आपके खाते में नहीं आ रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि आपने अपना गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। सरकार द्वारा धोखाधड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार को गैस कनेक्शन से जोड़ना जरूरी कर दिया गया है।
read more- झारखंड में 2027 जनगणना की तैयारी शुरू – जानें कब और कैसे होगी गणना!
क्या है LPG गैस सब्सिडी योजना?
LPG सब्सिडी भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि ईंधन की वैश्विक कीमतों और सरकारी नियमों के अनुसार बदलती रहती है।
- कभी ₹79
- कभी ₹300 से ज्यादा
- और कभी-कभी सब्सिडी नहीं भी मिलती।
ध्यान दें: इस योजना का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय ₹10 लाख से कम है।
ऐसे करें LPG कनेक्शन को आधार से लिंक (Online Process)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx - ‘Benefit Type’ में LPG चुनें और अपनी गैस कंपनी का चयन करें:
- इंडेन (IOCL)
- भारत गैस (BPCL)
- HP गैस (HPCL)
- डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और कंज्यूमर नंबर दर्ज करें।
- अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर Confirmation Message मिलेगा।
read more- कोडरमा में ठगों ने जेवर की सफाई के बहाने 3 लाख के गहने ठगे, पुलिस जांच में जुटी
ऑफलाइन लिंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध
अगर आपको ऑनलाइन लिंकिंग में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ध्यान रखें, वहां भी आपको आधार कार्ड की कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।













