Dhanbad News: धनबाद के बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी रांची से की गई, जहां वह फरार चल रहा था। मामले का खुलासा सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस ब्रीफिंग कर बताया।वही बताया कि बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/25 एवं 11/26 में वांछित चल रहे आरोपी के रांची में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया और धनबाद लाया गया।
Dhanbad News: पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि वह कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करता था। गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली में सहयोग करना, व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, अपराधियों को ठिकाना दिलाना तथा आर्थिक सहयोग देना उसका मुख्य काम था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस खान द्वारा रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन व अन्य व्यवसायों में निवेश कराया जाता था, जिसमें आरोपी की भूमिका रहती थी। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Dhanbad News: आपराधिक इतिहास
आरोपी के विरुद्ध बरवाअड्डा थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, रंगदारी, मारपीट, धमकी व अन्य धाराएं शामिल हैं। वर्ष 2025 व 2026 में भी उसके खिलाफ विभिन्न कांड दर्ज किए जा चुके हैं।वही बरामदगी
एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
बरवाअड्डा थाना प्रभारी पु0अ0नि0 रवि कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी पु0अ0नि0 विवेक चौधरी, भूली ओपी प्रभारी पु0अ0नि0 अभिनव कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।












