बॉलीवुड की दो बेबाक और दमदार हस्तियां काजोल और ट्विंकल खन्ना पहली बार एक साथ एक नए टॉक शो की मेज़बानी करती नजर आएंगी. इस अनोखे और अनफिल्टर्ड शो का नाम होगा ‘Too Much With Kajol and Twinkle’, जिसे जल्द ही Amazon miniTV पर स्ट्रीम किया जाएगा.
हॉस्ट नहीं, होंगी होस्टाइल!
प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, यह शो होगा पूरी तरह बोल्ड, बिंदास और बिना फ़िल्टर के, जिसमें फिल्मी सितारों के नए रंग-ढंग देखने को मिलेंगे. शो में टॉक्सिक मसाले नहीं, असली कहानियां होंगी – ट्विंकल के ठहाकों और काजोल के काउंटर अटैक्स के साथ.
read more:कम उम्र में पंचायत सीरीज के एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, कोकिलाबेन अस्पताल में है भर्ती
फैंस की डिमांड: “अजय और अक्षय पहले एपिसोड में!”
शो के अनाउंसमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन जबरदस्त रहा. एक यूजर ने लिखा
“OMG येस! मेरे दो फेवरेट सेलेब्स एक शो में! ये मज़ेदार, मज़ाकिया और सच्चा होने वाला है.”
वहीं कई यूजर्स ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा “पहले एपिसोड में अजय देवगन और अक्षय कुमार को बुलाओ और जमकर ‘कुक’ करो!”
काजोल और ट्विंकल की दमदार वापसी
काजोल को हाल ही में विशाल फुरिया की हॉरर फिल्म ‘माई’ में देखा गया था, जो 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और यह ₹50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
वहीं ट्विंकल खन्ना, जो अब लेखिका और प्रोड्यूसर बन चुकी हैं, कई बेस्टसेलिंग किताबें लिख चुकी हैं. उन्होंने 2015 में ‘Mrs. Funnybones’ से लेखन की दुनिया में कदम रखा था.
read more:14 साल बद Haunted 3D: विक्रम भट्ट की इस पिक्चर के साथ लौटेगा डर
बॉलीवुड के रहस्यों पर होगी खुलकर बात
इस शो को युवराज देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं और कुमार मंगत पाठक को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. शो का मकसद है बॉलीवुड के चर्चित चेहरों से बेबाक और असली बातचीत, जिसमें ग्लैमर के पीछे की कहानियां होंगी.
जल्द ही रिलीज़ डेट का ऐलान
शो की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त की शुरुआत में रिलीज हो सकता है. ट्विंकल और काजोल की केमिस्ट्री से फैंस को ज़बरदस्त उम्मीदें हैं.
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि अब सेलेब्स की चाय नहीं, उनकी असल बातें ‘Too Much’ होंगी!













