Rakshabandhan 2025: भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन अब बस एक दिन दूर है. कल यानी 9 अगस्त को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी. हालांकि कई बहनें इस बार किसी वजह से अपने भाई तक राखी समय पर नहीं पहुंचा सकी— न कूरियर हो सका, न ऑनलाइन ऑर्डर समय पर डिलीवर हुआ.
अगर आप भी ऐसी किसी स्थिति में हैं, तो घबराइए नहीं. अब आप सिर्फ 15 मिनट में अपने भाई को राखी पहुंचा सकती हैं— वो भी मिठाई, तिलक और गिफ्ट्स के साथ!
क्या है यह फास्ट राखी डिलीवरी ट्रिक?
अब कई फास्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto ने राखी और अन्य त्योहारों से जुड़े सामान की 15 से 30 मिनट में डिलीवरी शुरू कर दी है.
कैसे भेजें राखी तुरंत?
- Google Play Store या Apple Store से इन ऐप्स को डाउनलोड करें.
- ऐप ओपन करके भाई का एड्रेस और मोबाइल नंबर डालें.
- पता करें कि उस लोकेशन पर सेवा उपलब्ध है या नहीं.
- फिर राखी, मिठाई, तिलक या गिफ्ट चुनकर Cart में जोड़ें.
- पेमेंट करें और बस — आपकी राखी तुरंत रवाना हो जाएगी.
read more- रांची में रक्षाबंधन की रौनक: बाजारों में राखियों की बहार, इस राखी की बढ़ी डिमांड
अगर भेजना है गिफ्ट भी…
अगर आप राखी के साथ कोई खास गिफ्ट भी भेजना चाहती हैं जैसे कपड़े, गैजेट्स, ईयरबड्स, स्मार्टफोन आदि, तो आप Flipkart Minutes या Amazon Fresh का विकल्प चुन सकती हैं.
बस ध्यान रखें कि इन प्लेटफॉर्म्स की डिलीवरी सर्विस आपके भाई के पते पर उपलब्ध हो.













