Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

अब नहीं बचेंगे नशे के सौदागर! झारखंड सरकार का सबसे बड़ा अभियान शुरू

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी, अफीम विनिष्टीकरण में झारखंड बना अग्रणी राज्य

June 10, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Now drug dealers will not be spared! Jharkhand government's biggest campaign begins

Now drug dealers will not be spared! Jharkhand government's biggest campaign begins

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘नशा मुक्त झारखंड’ के संकल्प को साकार करने के लिए राज्यभर में 10 जून से 26 जून 2025 तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाग लिया और अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की।

 अभियान के प्रमुख बिंदु:

  • 10,134 मेडिकल स्टोर में से 4000 से अधिक में CCTV इंस्टॉल, शेष में कार्य जारी।
  • मोरहाबादी मैदान में 26 जून को होगा भव्य समापन।
  • जागरूकता रथ सभी जिलों में घूमकर नशे के दुष्परिणाम के बारे में जनता को करेगा जागरूक।
  • अफीम की खेती के खिलाफ अब तक 27,015 एकड़ भूमि पर विनिष्टीकरण, ड्रग माफियाओं की संपत्ति जब्त।
  • रिनपास और CIP में नशे के आदी युवाओं के लिए चल रहा है इलाज।
  • स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे विशेष अवेयरनेस प्रोग्राम।

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

डॉ. अंसारी ने कहा कि नशा एक सामाजिक, मानसिक और आर्थिक बीमारी है, जिससे झारखंड के युवाओं को मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। “गुटखा, शराब और अफीम जैसी बुरी लतों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता ज़रूरी है,” उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही झारखंड को रिम्स 2, छह नए मेडिकल कॉलेज और दो टेस्टिंग लैब की सौगात मिलेगी।

 अफीम की खेती करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि झारखंड अब अफीम का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में ब्राउन शुगर और हेरोइन की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। “अब अफीम की खेती करने वालों और ड्रग्स कारोबारियों को जेल भेजा जाएगा। सप्लाई चेन तोड़ना हमारी प्राथमिकता है।”

स्कूल-कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम

प्रधान सचिव (उच्च शिक्षा) राहुल पुरवार ने कहा कि ड्रग्स की शुरुआत की जड़ें अक्सर स्कूल और कॉलेजों से होती हैं। इसके लिए बिहेवियर स्टडी, तकनीकी रोकथाम और स्कूलों के आसपास कड़ी निगरानी की ज़रूरत है। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ सभी विभागों को मिलकर अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।

 झारखंड की उपलब्धियां और केंद्र की सराहना

एनसीबी रांची जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि अफीम के विनिष्टीकरण में झारखंड देशभर में अग्रणी है और केंद्र सरकार ने इसकी 20% सफलता के लिए राज्य की सराहना की है।

 

 

Related Posts

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained
Breaking News

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post
keshav-mahto-kamlesh

BJP की 11 साल की उपलब्धियों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कसा तंज 

मेघालय मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा!

Raja Raghuvanshi Murder case: मंगल दोष मिटाने के लिए पति की हत्या! राजा रघुवंशी के पिता का बड़ा खुलासा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

अधिकारी दिमाग से ही नहीं, दिल से भी सोचें-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संदेश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra