Instagram Plus : अगर आप इंस्टाग्राम के दीवाने हैं, तो अपनी जेब ढीली होने वाली है। मेटा (Meta) अब अपने इस पोपुलर सोशल मीडिया साइट पर का दायरा बढ़ाने वाली है। मेटा इंस्टाग्राम ऐप पर एक नया पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम ‘इंस्टाग्राम प्लस’ (Instagram Plus) रखा गया है।
Read More- Ramgarh News: रामगढ़ में खौफनाक मंजर-इस्पात प्लांट में अचानक ब्लास्ट से हड़कंप, 9 झुलसे
यह सर्विस बिल्कुल वैसे ही काम करेगी जैसे ‘स्नैपचैट प्लस’ करती है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग मैक्सिको, जापान और फिलीपींस में चल रही है और जल्द ही इसे भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।
Instagram Plus में बिना नाम बताए देख सकेंगे दूसरों की स्टोरी
इस सब्सक्रिप्शन का सबसे चर्चा में रहने वाला फीचर है ‘Anonymous Story Viewing’। यानी अब आप किसी की भी स्टोरी देख लेंगे और सामने वाले की ‘सीन’ लिस्ट में आपका नाम तक नहीं आएगा। यह उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो बिना बताए दूसरों की प्रोफाइल पर नजर रखना चाहते हैं।
24 घंटे की पाबंदी होगी खत्म, मिलेंगे सुपरलाइक्स
अभी तक इंस्टाग्राम स्टोरी सिर्फ 24 घंटे के लिए रहती है, लेकिन ‘इंस्टाग्राम प्लस’ में यूजर्स को इसकी विजिबिलिटी बढ़ाने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, अब आप यह भी जान सकेंगे कि आपकी स्टोरी को किसने कितनी बार (Re-watch) देखा है।
Read More- Palamu Murder: इतनी सी बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट
Instagram Plus में मिलेगी मल्टीपल क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट
इंस्टाग्राम में अभी तक हम सिर्फ एक ही क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बना सकते थे, लेकिन नए अपडेट के बाद आप अलग-अलग ग्रुप्स (जैसे फैमिली, कॉलेज फ्रेंड्स, ऑफिस कोलैग्स) के लिए अलग-अलग लिस्ट बना पाएंगे। साथ ही, स्टोरी पर रिएक्ट करने के लिए नए ‘एनिमेटेड सुपरलाइक्स’ और व्यूअर लिस्ट में सर्च का ऑप्शन भी मिलेगा।
Read More- Dhanbad News: धनबाद कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने चप्पे चप्पे की ली तलाशी
भारत में कितनी होगी कीमत?
मैक्सिको और जापान के डेटा के हिसाब से भारत में इसकी कीमत 100 रुपये से 200 रुपये प्रति माह के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, मेटा ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेस्टिंग की रफ्तार को देखते हुए यह जल्द ही आपके फोन में दस्तक दे सकता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









