Jharkhand: रांची में स्वतंत्रता दिवस 2025 का भव्य आयोजन
रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने पहली बार झंडोत्तोलन किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस मौके पर मैदान में हजारों लोग उपस्थित थे।
परेड में 14 प्लाटून शामिल, बिहार पुलिस भी बनी गेस्ट प्लाटून
इस परेड में कुल 14 प्लाटून ने हिस्सा लिया, जिसकी कमान श्रुति के हाथों में रही। गेस्ट प्लाटून के रूप में बिहार पुलिस ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में खास उत्साह देखने को मिला।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि
अपने संबोधन में राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों, धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव समेत झारखंड के अमर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि दी।
विकास और एकजुटता का आह्वान
राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था, नक्सलवाद पर नियंत्रण, किसानों की समृद्धि, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, सड़क, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन विकास में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड का निर्माण करें।
झारखंडवासियों को शुभकामनाएं
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।













