Ranchi News: सावन के पहले सोमवार को राँची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु सुबह 2 बजे से ही लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित इंतजाम किए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर आने और जाने के लिए दो अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
200 से अधिक स्वयंसेवक तैनात
मंदिर प्रबंधन समिति और आरएसएस के करीब 200 स्वयंसेवक मंदिर परिसर में तैनात हैं जो दर्शनार्थियों की कतारों को संभालने में मदद कर रहे हैं.
read more- Breaking News: पुंदाग में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
झारखंड पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 100 से अधिक महिला और पुरुष पुलिस जवान मंदिर परिसर में तैनात किए गए हैं. साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो.
श्रद्धालुओं में आज विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, और सभी ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं.












