Jharkhand: झारखंड के बोकारो ज़िले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूगु पहाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष संयुक्त ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” के तहत आज तड़के लगभग 5:30 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई।
Powered by myUpchar
इस अभियान में झारखंड पुलिस, 209 कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। विश्वसनीय आसूचना के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में अब तक कुल 8 माओवादी ढेर किए गए हैं। मारे गए माओवादियों में संगठन के शीर्ष नेता भी शामिल हैं।
Powered by myUpchar
अब तक मारे गए प्रमुख नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी – केंद्रीय कमेटी सदस्य, ₹1 करोड़ का इनामी
2. अरविंद यादव – स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य
3. साहब राम मांझी – जोनल कमेटी मेम्बर, ₹10 लाख का इनामी
बाकी 5 माओवादियों की पहचान की कार्रवाई जारी है। मुठभेड़ स्थल से **भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद** की गई हैं, जिनमें शामिल हैं:
– 04 इंसास राइफल
– 01 एसएलआर
– 01 रिवाल्वर
क्षेत्र में अब भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों की सतर्क निगाहें पूरे इलाके पर बनी हुई हैं। अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।यह अभियान नक्सल विरोधी रणनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।