Wednesday, January 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच समेत अटल क्लीनिक, विश्वविद्यालय बिल और किसानों की समस्या पर सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर एनडीए ने अपनी रणनीति तय कर ली है। बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

August 22, 2025
in झारखंड, मानसून सत्र अपडेट, राजनीति
A A
सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच समेत अटल क्लीनिक, विश्वविद्यालय बिल और किसानों की समस्या पर सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष

Opposition will corner the government in the House on issues like CBI enquiry into Surya Hansda encounter, Atal Clinic, University Bill and farmers' problems

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर एनडीए ने अपनी रणनीति तय कर ली है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की, जिसमें जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान समेत भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे।

read more: अजरबैजान से प्रत्यर्पित होगा कुख्यात अपराधी मयंक सिंह, झारखंड ATS की टीम लेकर पहुंचेगी भारत 

लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही सरकार

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने स्पष्ट किया कि एनडीए गठबंधन सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग पर अडिग है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह फर्जी एनकाउंटर है और इसे साजिशन हत्या बताया जा रहा है। इसलिए सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है। शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, शिक्षक व बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। साथ ही विश्वविद्यालय संशोधन बिल लाकर सरकार कुलपतियों की नियुक्ति पर कब्जा करना चाहती है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

Related Post

Jharkhand से साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, पलायन के लिए क्यों मजबूर झारखंड के लोग?

Jharkhand से साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, पलायन के लिए क्यों मजबूर झारखंड के लोग?

January 21, 2026
Ranchi News: राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से मांगी करोड़ो की रंगदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Ranchi News: राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से मांगी करोड़ो की रंगदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

January 21, 2026
Jharkhand News: इस दिन से शुरु होगी आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा, JAC ने जारी किया Schedule

Jharkhand News: इस दिन से शुरु होगी आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा, JAC ने जारी किया Schedule

January 21, 2026
Ranchi News: रांची में खुले नाले में गिरे दो सगे भाई, मां ने कूदकर बचाई एक की जान

Ranchi News: रांची में खुले नाले में गिरे दो सगे भाई, मां ने कूदकर बचाई एक की जान

January 21, 2026

read more: झारखंड विधानसभा में गूंजा पारसनाथ पर ‘स्टेचू ऑफ रेवोल्यूशन’ बनाने का प्रस्ताव, विधायक जैराम महतो ने रखी मांग 

अटल बिहारी वाजपेयी का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

जायसवाल ने अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करने पर भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का यह अपमान झारखंड की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके अलावा एनडीए विधायकों ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की दुर्दशा, भदई फसलों की बर्बादी, यूरिया की कालाबाजारी, बेरोजगारी और परीक्षाओं में धांधली जैसे मुद्दों को भी सदन में जोर-शोर से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही विपक्षी पूर्व विधायकों की सुरक्षा घटाने और सत्ताधारी दल के नेताओं को विशेष सुरक्षा देने के मामले पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है।

read more: Breaking News: बेड़ो में दिनदहाड़े धान व्यापारी से 41 हजार रुपये की लूट, अपराधियों ने हथियार दिखाकर दिया अंजाम 

धमकियों के मुद्दे को सदन में उठाएंगे निर्मल महतो

वहीं आजसू विधायक निर्मल महतो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को मिल रही धमकियों का मुद्दा सदन में उठाने की बात कही, वहीं लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने भी एनडीए की एकजुटता के साथ सरकार को जवाब देने की घोषणा की। एनडीए ने साफ कर दिया है कि मानसून सत्र में सरकार को विपक्ष हर मोर्चे पर कठघरे में खड़ा करे।

Related Posts

Jharkhand से साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, पलायन के लिए क्यों मजबूर झारखंड के लोग?
झारखंड

Jharkhand से साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, पलायन के लिए क्यों मजबूर झारखंड के लोग?

January 21, 2026
Ranchi News: राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से मांगी करोड़ो की रंगदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?
झारखंड

Ranchi News: राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से मांगी करोड़ो की रंगदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

January 21, 2026
Jharkhand News: इस दिन से शुरु होगी आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा, JAC ने जारी किया Schedule
झारखंड

Jharkhand News: इस दिन से शुरु होगी आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा, JAC ने जारी किया Schedule

January 21, 2026
Next Post
Swarnim Bharat Expo 2025: Innovation, entrepreneurship and self-reliant India resonate in Ranchi on the second day

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025: दूसरे दिन रांची में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत की गूंज

10,000 बच्चों की ज़िंदगी बचाई– रांची के बैद्यनाथ कुमार को मिला चेंज मेकर्स अवार्ड!

10,000 बच्चों की ज़िंदगी बचाई– रांची के बैद्यनाथ कुमार को मिला चेंज मेकर्स अवार्ड!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand से साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, पलायन के लिए क्यों मजबूर झारखंड के लोग?

Jharkhand से साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, पलायन के लिए क्यों मजबूर झारखंड के लोग?

January 21, 2026

Big Breaking : प्रयागराज में अफरातफरी, सेना का विमान तालाब में गिरा

दावोस जा रहे Donald Trump के विमान की वॉशिंगटन में Emergency Landing, जानिए क्या है वजह

Ranchi News: राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से मांगी करोड़ो की रंगदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jharkhand News: इस दिन से शुरु होगी आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा, JAC ने जारी किया Schedule

Ranchi News: रांची में खुले नाले में गिरे दो सगे भाई, मां ने कूदकर बचाई एक की जान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra