Padma Awards List 2026: केंद्र सरकार ने आज यानी 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी. मालूम हो, यह पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे, कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा में असाधारण और उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। यह हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किया जाता है।
पद्म पुरस्कार के तीन श्रेणी है-
- पद्म विभूषण (यह सबसे सर्वोच्च होता है, यह असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है)
- पद्म भूषण (यह उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है)
- पद्म श्री (किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है)
Padma Awards List 2026: इस वर्ष कर्नाटक के अंके गौड़ा, महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज, मध्यप्रदेश के भगवदास रैकवार और जम्मू कश्मीर के बृज लाल भट को पद्म श्री से नवाजा जाएगा. वहीं पद्मश्री से छत्तीसगढ़ के बुदरी थाती और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम और उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या को भी सम्मानित किया जाएगा।
Padma Awards List 2026: इस वर्ष पद्म अवॉर्ड जीतने वाले लोगों की लिस्ट
- अंके गौड़ा
- अर्मिडा फर्नांडीज
- भगवानदास रायकवार
- भिकल्या लाडक्या ढिंडा
- बृज लाल भट
- बुधरी ताती
- चरण हेम्ब्रम
- चिरंजी लाल यादव
- धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
- गफरूद्दीन मेवाती जोगी
- हैली वार
- इंद्रजीत सिंह सिद्धू
- के पजानिवेल
- कैलाश चंद्र पंत
- खेम राज सुंदरियाल
- कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी
- कुमारसामी थंगराज
- महेंद्र कुमार मिश्रा
- मीर हाजीभाई कसमभाई
- मोहन नागर
- नरेश चंद्र देव वर्मा
- नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
- नूरुद्दीन अहमद
- ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
- पद्मा गुरमेत
- पोखिला लेखथेपी
- पुन्नियामूर्ति नटेसन
- आर कृष्णन
- रघुपत सिंह
- रघुवीर तुकाराम खेडकर
- राजस्तपति कलिअप्पा गौंडर
- रामा रेड्डी मामिडी
- रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
- एस जी सुशीलम्मा
- संग्युसांग एस पोंगेनर
- शफी शौक
- श्रीरंग देवबा लाड
- श्याम सुंदर
- सिमांचल पात्रो
- सुरेश हनागावाड़ी
- तगा राम भील
- तेची गुबिन
- थिरुवरूर बक्थावत्सलम
- विश्व बंधु
- युमनाम जात्रा सिंह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के इन 45 गुमनाम नायकों को पद्मश्री देकर सम्मानित करेंगी। वहीं, पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले हस्तियों की सूची भी जल्दी जारी की जाएगी।













