Palamu Murder: पलामू जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां गांव में ममेरे भाई ने अपनी बहन की टांगी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
Palamu Murder: दोनों के बीच प्रेम संबंध था
जानकारी के मुताबिक, बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जो इस घटना की वजह बना। गुस्से में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Palamu Murder: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया, लेकिन सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि उसने पहले ही आत्महत्या करने की बात कही थी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








