धनबाद: वासेपुर से एटीएस ने महिला सहित पाँच लोगो को पाकिस्तान के आतंकी संगठन से सम्बंध के आधार पर गिरफ्तार किया था।वही अब बलियापुर थाना क्षेत्र के हटिया के समीप कुछ संदिग्ध की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। करीब आधा दर्जन संदिग्ध सीसीटीवी में नजर आ रहें हैं। मामले की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच भी की है। साथ ही आसपास के इलाके में सघन जांच भी की। बता दे कि एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन से सम्पर्क को लेकर वासेपुर, शमशेरनगर में छापेमारी कर अब तक महिला सहित पांच लोगो को गिरफ्तार की है। सीसीटीवी में करीब आधा दर्जन संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
बलियापुर चौक से हटिया की तरफ जाने वाले रास्ते के बाईं ओर की यह सीसीटीवी फुटेज है। पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीर कैद हुई है।कंधे पर हथियार जैसी कोई चीज टांगे हुए हैं। हाथों में कोई चमकीली वस्तु नजर आ रही है। सभी इधर उधर ताकते झांकते हैं। फिर गली में प्रवेश कर जाते हैं।यह गली दूसरी ओर निकलती है। यह सीसीटीवी फुटेज एक अप्रैल की करीब एक बजे रात की है। सीसीटीवी में सभी संदिग्ध नजर आ रहें है। पुलिस को इनके बारे में अबतक जानकारी नहीं मिली है। वहीं इस मामले पर सिंदरी एसडीपीओ आसुतोष सत्यम से मामले में बात फोन पर की तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जानकारी होने पर जाँच किया गया है। संदिग्धों की जाँच की जा रही है। फिलहाल ऐसा कोई जानकारी नही मिला है। हथियार जैसा कंधे में होने वाला चीज हथियार हो सम्भव नही है।मामले की जाँच जारी है।












