Ranchi: रांची जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्री कुमार रजत ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नामकुम और पिठोरिया क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी को लेकर फैल रही खबरों की समीक्षा की गई। इस पर तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को जानकारी दी कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की बाधा नहीं है।
अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि लॉजिस्टिक और परिवहन से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी कंपनियों को आपसी समन्वय और सतत मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने यह भी कहा कि सभी रिटेल आउटलेट्स पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि कहीं भी अनावश्यक भीड़, जमाखोरी या आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।
इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से जनगणना स्वगणना अभियान में भाग लेने की अपील की है। नागरिक 15 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











