Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और साथ ही 35,561 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने 1 वंदे भारत ट्रेन और 3 अमृत भारत ट्रेनें भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं।
पूर्णिया में आयोजित इस विशाल जनसभा में लगभग 4 लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना थी, जिसके लिए 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और हाईटेक CCTV कैमरे तैनात किए गए थे। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम किए।
read more- Breaking News: हजारीबाग में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन टॉप माओवादी
प्रधानमंत्री के इस दौरे को बिहार में विकास और कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को हवाई सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा।
बिहार के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। आज पूर्णिया से हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं। https://t.co/mHT2VGjbOV
— Narendra Modi (@narendramodi) September 15, 2025













