Giridih News: गिरिडीह में पचम्बा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बक्सीडीह माथाडीह मोड़ पर चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कहरबारी निवासी विक्की कुमार और अख्तर अंसारी के रूप में हुई है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस को बाइक पर सवार दो युवकों की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं, जब उन्होंने वाहन चेकिंग के दौरान कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि बाइक गिरिडीह टाउन रजिस्ट्री ऑफिस के पास मई 2025 में चोरी की गई थी।
read more- Breaking News: हजारीबाग में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन टॉप माओवादी
क्या मिला जांच में?
- जब्त बाइक हीरो ग्लैमर मॉडल की है
- बाइक की चोरी की रिपोर्ट टाउन थाना में पहले से दर्ज है
- पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 105/2025 के तहत मामला दर्ज किया
- दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
गिरिडीह पुलिस का सख्त एक्शन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान के तहत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। चोरी, अवैध वाहनों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं।












