Ranchi : राजधानी रांची के कटहल मोड़ में सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। आरोपियों में ज्यादातर जमीन कारोबार से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं।
Read More-पलामू में हड़कंप, घर जा रहे पारा शिक्षक को अंधाधुन मारी गोली
हिरासत में लिए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें से ज्यादातर लोग जमीन कारोबारी और बिल्डर हैं। फिलहाल पुलिस सभी लोगों से पूछताछ में जुट गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की एक टीम गोलीबारी करने वाले शूटरों की भी तलाश कर रही है।
बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जमीन कारोबार में हमले की आशंका
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले रांची के कटहल मोड़ में सीमेंट औऱ छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर अंधाधुन फायरिंग की घटना हुई थी। घटना में कारोबारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामले को लेकर कारोबारी के बेटे ने नगड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है।
Read More-धनबाद में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: कोयला व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी
दर्ज मामले में जमीन कारोबारी पुरुषोतम कुमार औऱ शशि शेखर समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। बेटे ने आशंका जताई है कि जमीन कारोबार के कारण ही उऩके पिता पर हमला हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ जारी है।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









