Dhanbad: एसडीपीओ, निरसा रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कालूबथान ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर जब्त किया है। साथ ही शिबू मंडल नामक शराब के अवैध विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफल रही। इसकी जानकारी एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने अपने मैथन ऑफिस में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी।
गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
एसडीपीओ बाखला ने बताया कि गुप्त मिली थी कि कालूबथान ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव में शिबू मंडल एवं रमेश बाउरी द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब व बीयर का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कालूबथान पुलिस की एक टीम गठन कर रविवार को डुमरिया गांव निवासी शिबू मंडल के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही शिबू मंडल भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं जांच के दौरान शिबू मंडल के घर से Kingfisher बियर के 23 कॉर्टून, Haywards 5000 के 9 कॉर्टून बीयर, Sterling reserve कम्पनी के 40 बोतल शराब, Iconiq white कम्पनी के 10 एवं McDowell no1 के 5 बोतल शराब जब्त किया गया। ये सभी शराब व बीयर अलग-अलग कमरों से बरामद हुआ, जिसका वैध कागजात शिबू मंडल दिखा नहीं पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने रमेश बाउरी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही रमेश बाउरी भागने में सफल रहा, लेकिन उसके घर की तलाशी लेने पर बाथरूम से Kingfisher बीयर की 27 कार्टून, एक कमरे से Iconiq white शराब की 8 बड़ी बोतल एवं 41 छोटी बोतल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त की गए शराब कि कीमत 1.25 लाख रुपये है। पुलिस की इक कार्रवाई से शराब के अवैध धंधेंबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।









