Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले सियासी घमासान तेज, JMM और भाजपा आई आमने-सामने

July 3, 2025
in रांची, राजनीति
A A
रांची में रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले सियासी घमासान तेज, JMM और भाजपा आमने-सामने
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News– राजधानी रांची को आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से NH-75 पर बना झारखंड का पहला एलिवेटेड फ्लाईओवर आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा. यह फ्लाईओवर रातू रोड पर बनाया गया है, जो शहर के सबसे अधिक ट्रैफिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है. इसके चालू हो जाने से रांचीवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

फ्लाईओवर से क्या बदलेगा?

  • शहर के प्रमुख इलाकों जैसे रातू रोड, कोकर और कांटाटोली में ट्रैफिक की भीड़भाड़ कम होगी.
  • आवागमन सुगम होगा और यात्रा समय में भारी कमी आएगी.
  • यह परियोजना 2022 में शुरू हुई थी और 2 साल में तैयार की गई है.

read more- रांची को आज मिलेगा रातू रोड फ्लाईओवर का तोहफा,जानें इसकी खासियतें..

उद्घाटन से पहले राजनीतिक घमासान

उद्घाटन समारोह से पहले रांची का राजनीतिक तापमान चरम पर है. शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा नेताओं के होर्डिंग और पोस्टर पूरे शहर में लगाए गए हैं. लेकिन इन प्रचार सामग्रियों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर नदारद है, जिससे नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.

Related Post

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

February 16, 2026
Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

February 16, 2026
पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

February 15, 2026
Jharkhand Politics: झामुमो को बड़ा झटका-पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने थामा भाजपा का दामन

Jharkhand Politics: झामुमो को बड़ा झटका-पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने थामा भाजपा का दामन

February 15, 2026

JMM और भाजपा आमने-सामने

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने इसे “ओछी राजनीति” बताते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री ने सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था, हमने सभी दलों के नेताओं की तस्वीरें लगाई थीं. भाजपा जानबूझकर भेदभाव कर रही है.

इस पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि हम अपने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चमका सकते. यह भाजपा का आयोजन है और प्राथमिकताएं भी हमारी होंगी.

read more- रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर नो एंट्री लागू; जानें पूरी व्यवस्था

नामकरण को लेकर भी गरमाई राजनीति

फ्लाईओवर का नाम क्या होगा, इस पर भी राजनीतिक दलों में मतभेद गहरा गए हैं:

  • JMM और कांग्रेस की मांग: फ्लाईओवर का नाम ‘दिशोम गुरु‘ शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए.
  • भाजपा की मांग: नाम रखा जाए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर.
  • कुछ संगठनों की मांग: नाम हो विनोद बिहारी महतो या ज्ञानरंजन के नाम पर.

JMM महासचिव मिथिलेश ठाकुर का कहना है कि सामाजिक संगठन और आम जनता भी गुरुजी के नाम पर पुल का नाम चाहती है.

सियासी बयानबाज़ी बनाम जनता की उम्मीदें

जहां एक ओर प्रशासन उद्घाटन की तैयारियों में जुटा है, वहीं पोस्टर विवाद और नामकरण की राजनीति ने उद्घाटन समारोह को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया है. बावजूद इसके, आम जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड फ्लाईओवर उनकी रोज़मर्रा की परेशानी को कितनी राहत दे पाएगा.

Related Posts

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला
झारखंड

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

February 16, 2026
Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग
झारखंड

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

February 16, 2026
पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
झारखंड

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

February 15, 2026
Next Post
भूख में निगली बकरी, दर्द में उगली

भूख में निगली बकरी, दर्द में उगली.. अजगर की हरकत से गाँव में मचा हड़कंप

Share Market Update: Sensex and Nifty surge sharply; IT and PSU banking stocks perform well.

Share Market में तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल; रुपया कमजोर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

February 16, 2026

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

झारखंड में पहली बार! 10 ट्रांसजेंडर मिलकर खोल रहे हैं ऐसा कैफे, जानिए क्यों हो रही हर तरफ चर्चा

Jharkhand News: पुलिस पर ही डाका! चौकीदार की आंखो में मिर्च पाउडर फेंककर बाइक ले भागे उचक्के

Jharkhand News: चार महीने बाद सऊदी से वापस आया बेटे का शव, परिजनों ने किया लेने से इनकार-जाने क्या है पूरा मामला

Jharkhand News: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra