Ranchi पूर्वी डिविजन के इन इलाकों में कटौती
विद्युत आपूर्ति डिविजन, Ranchi पूर्वी के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इस दौरान बासु टोला, पुराना रामपुर, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, सिदरौल समेत रामपुर चौक के आसपास के इलाकों* में बिजली बंद रहेगी।Ranchi पश्चिमी डिविजन में भी प्रभावित रहेगी आपूर्ति
Ranchi पश्चिमी विद्युत आपूर्ति डिविजन की ओर से भी बिजली कटौती की जानकारी दी गई है। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका असर रिंग रोड से सटे चुटियाटोली और सिमलिया सहित आसपास के इलाकों में पड़ सकता है।लोगों को हो सकती है परेशानी
निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित कार्य कटौती के समय से पहले पूरा कर लें। बिजली विभाग द्वारा जारी निर्धारित समय के बाद संबंधित इलाकों में आपूर्ति बहाल किए जाने की उम्मीद है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












