Ranchi: झारखंड सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक और बड़ी पहल की तैयारी कर रही है। आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार जल्द ही ‘मंईयां बलवान योजना’ की शुरुआत कर सकती है। इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय और कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ना है।
क्या है ‘मंईयां बलवान योजना’?
सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी लाखों महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में भागीदार बनाने की योजना है। सरकार का फोकस यह रहेगा कि महिलाएं छोटे व्यापार, स्टार्टअप या कृषि से जुड़ी पहल शुरू कर सकें और उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और स्टार्टअप पूंजी प्रदान की जाए।
Read More: खुले गड्ढे में डूबा 10 साल का मासूम, फार्म संचालक पर लापरवाही का आरोप
महिलाओं के लिए नए अवसर
इसके अलावा, योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को ‘पलाश’ ब्रांड और अन्य बाजारों से जोड़ने की रणनीति भी बनाई जा रही है। साथ ही गांवों में सहकारी समितियों और संघों का गठन कर छोटे व्यवसायों को बड़े नेटवर्क का हिस्सा बनाया जाएगा।
जोहार योजना का अनुभव बनेगा आधार
राज्य सरकार को उम्मीद है कि यह योजना भी ‘जोहार योजना’ की तरह महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाएगी। पिछले कुछ वर्षों में जोहार योजना के तहत कई महिला उद्यमियों ने करोड़ों का कारोबार किया है।
Read More: 15 अगस्त से सदर अस्पतालों में फ्री वाई-फाई और बड़े शहरों के डॉक्टरों की ओपीडी
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक, योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और इसकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








