Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राष्ट्रपति Draupadi Murmu झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, आज जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में होगीं शामिल

December 29, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
राष्ट्रपति Draupadi Murmu झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, आज जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में होगीं शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: राष्ट्रपति Draupadi Murmu तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम रांची पहुंचीं। उनका विशेष विमान शाम 6:05 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति शाम करीब 6:30 बजे बिरसा चौक–अरगोड़ा मार्ग से लोकभवन पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट से लोकभवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद रखा गया था।

आज जमशेदपुर में धार्मिक व शैक्षणिक कार्यक्रम

अपने दौरे के पहले दिन सोमवार को राष्ट्रपति Draupadi Murmu जमशेदपुर पहुंचेंगी। वह सुबह 10:10 बजे रांची से रवाना होकर सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग के जरिए करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान जाएंगी, जहां पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगी।

Related Post

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026

इसके बाद राष्ट्रपति ओल चिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित समापन समारोह में भाग लेंगी। साथ ही आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति Draupadi Murmu जाहेरथान में 12 विशिष्टजनों को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:40 बजे जाहेरथान पहुंचेंगी और 10:45 बजे पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद 10:55 बजे मंच पर पहुंचकर 11:05 बजे 12 विशिष्टजनों को सम्मानित करेंगी।

Read more- रांची में राष्ट्रपति Draupadi Murmu के सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा स्कूटी सवार

कार्यक्रम में 11:15 बजे सांसद कालपदो सोरेन, 11:20 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और 11:25 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का संबोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति Draupadi Murmu का संबोधन प्रस्तावित है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह 11:50 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी।

NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत

जमशेदपुर दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति दोपहर 2:05 बजे से 3:10 बजे तक एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह मेधावी विद्यार्थियों को पदक और डिग्री प्रदान करेंगी। इस वर्ष कुल 612 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी।

समारोह में राष्ट्रपति द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को समाज और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D-Lit) तथा आरएसबी समूह के संस्थापक रबींद्र कुमार बेहरा को उद्योग और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी (PhD) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

Read more- Dhanbad News: चोरी हुआ नवजात सुरक्षित, पुलिस की गिरफ्त में आधा दर्जन संदिग्ध

राष्ट्रपति Draupadi Murmu कल गुमला में ‘कार्तिक जतरा’ की होंगी मुख्य अतिथि

मंगलवार, 30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह आयोजन पंखराज साहेब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति द्वारा किया जा रहा है।

समिति के संयोजक और झारखंड भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा क्षेत्र में सांस्कृतिक पुनरुद्धार, शैक्षिक उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

 

 

Related Posts

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done
झारखंड

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी
झारखंड

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह
Breaking News

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

March 7, 2026
Next Post
Jharkhand News: घने कोहरे से बढ़ीं सड़क दुर्घटनाएं, सड़क सुरक्षा कोषांग ने जिलों को जारी किए सख्त निर्देश

Jharkhand News: धुंध में डूबी सड़कें, खतरे में जान, झारखंड सड़क सुरक्षा कोषांग का जिलों को 'हाई अलर्ट'

Draupadi Murmu

रांची में राष्ट्रपति Draupadi Murmu के सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा स्कूटी सवार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra