Jamshedpur News: जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। जहां, वह शहर के मरीन ड्राइव के पास बन रहें श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास करेंगी। यह जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी द्वारा साझा की गई।
2.5 एकड़ में मंदिर का निर्माण पूरी तरह पत्थर से कराया जाएगा
Jamshedpur News: श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस के बेहरा ने इसको लेकर कहा कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर परिसर का शिलान्यास करेंगी। आगे उन्होनें बताया कि, इस मंदिर को बनाने में लगभग 4 साल का समय लगेगा, लेकिन आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता देते हुए उसे बनाने का काम पहले शुरु किया जाएगा। आध्यात्मिक केंद्र के बन जाने के बाद उसी परिसर में करीब 2.5 एकड़ में मंदिर का निर्माण पूरी तरह पत्थर से कराया जाएगा। जहां वास्तुकला और अदभुत शिल्पकला का संगम नजर आएगा।
Jamshedpur News: द्रोपदी मुर्मू जमशेदपुर राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार आ रही
Jamshedpur News: बता दें, मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र के लिए यह जमीन उस वक्त आवंटित हुई थी, जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी। 26 फरवरी को राष्ट्रपति मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र का आधारशिला रखेंगी और इस दौरान सभा को संबाधित करेंगी। शिलान्यास समारोह में झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद रहेंगे। मालूम हो द्रोपदी मुर्मू जमशेदपुर राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार आ रही है। इससे पहले वह करनडीह में आयोजित संथाली ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शिरकत पहुंची थी।












