Tuesday, March 10, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

 प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार पर वन क्षेत्र में ‘प्रभार वितरण खेल’ का लगा आरोप, रिटायरमेंट से पहले लाभ लेने की बताई गई मंशा

झारखंड में सरकार जल, जंगल और ज़मीन की सुरक्षा का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के ही शीर्ष अधिकारी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

November 25, 2025
in Breaking News, झारखंड, रांची
A A
 प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार पर वन क्षेत्र में ‘प्रभार वितरण खेल’ का लगा आरोप, रिटायरमेंट से पहले लाभ लेने की बताई गई मंशा

Principal Chief Conservator of Forests Ashok Kumar

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड में जहां एक ओर सरकार जल, जंगल और ज़मीन की सुरक्षा का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के ही शीर्ष अधिकारी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड राब्ता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलुब इमाम ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार पर आरोप लगाया है कि वह अपने रिटायर होने से ठीक पहले व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से पसंदीदा अधिकारियों को बड़े क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार इसी सप्ताह सेवानिवृत्त होने वाले हैं और रिटायरमेंट से ठीक पहले यह कदम उठाना विभागीय हितों के विपरीत है, जो राज्य के वन क्षेत्र के लिए घातक साबित हो सकता है।

Read more: रांची में शादी से पहले ही दुल्हन के भाई का अपहरण, चार शातिर गिरफ्तार

विभाग में 1200 पद खाली लेकिन फिर भी अधिकारियों को दिया जा रहा अतिरिक्त प्रभार

सूत्रों के अनुसार एक सूची जारी हुई है, जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि वर्तमान में जिन रेंजर्स को जिस क्षेत्र में पदस्थापित किया गया है, उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। उदाहरण के तौर पर प्रमोद कुमार, जो फिलहाल गढ़वा उत्तरी वन प्रमण्डल में कार्यरत हैं, उन्हें इसी क्षेत्र के गढ़वा वन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह अजय कुमार टोप्पो, जो मेदिनिगर व्याघ परियोजना उत्तरी प्रमण्डल में तैनात हैं, उन्हें रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र और कुटकू वन प्रक्षेत्र गढ़वा दक्षिणी वन प्रमण्डल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं राकेश कुमार सिंह, जो अभी धनबाद शहरी वानिकी प्रक्षेत्र के प्रभारी हैं, उन्हें पतरातु वन प्रक्षेत्र और रामगढ़ वन प्रमण्डल का भी प्रभार दे दिया गया। जानकारी के अनुसार यह आदेश 10 नवंबर 2025 को जारी किया गया है, जबकि विभाग में गार्ड और रेंजर के कुल 1200 पद फिलहाल रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में वर्तमान तैनाती के बजाय अतिरिक्त जिम्मेदारियां देना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
Read more: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: अब स्कूल-कॉलेजों में मनमानी फीस पर लगेगी रोक!

Related Post

Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

March 10, 2026
Will planes now land safely even in fog? Big news from Ranchi Airport

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

March 10, 2026
Jharkhand: Thousands of rupees deducted without notice! Electricity department workers raise a serious question

Jharkhand: बिना बताए काट लिए हजारों रुपये! बिजली विभाग के कामगारों ने उठाया बड़ा सवाल

March 10, 2026
MLA Samir Kumar Mohanty Demand for social security for Anganwadi workers and helpers raised the issue in the Jharkhand Assembly

Jharkhand Assembly: आंगनवाड़ी सेविका–सहायिकाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा की मांग, विधायक समीर कुमार मोहंती ने सदन में उठाया मुद्दा

March 10, 2026

राज्य में रेंजरों की भारी कमी

हाजी मतलुब इमाम ने यह भी बताया कि झारखंड में रेंजरों की भारी कमी है, लेकिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की प्राथमिकता इस कमी को दूर करने की बजाय चहेते रेंजर्स को प्रभावशाली क्षेत्रों का प्रभार देने में दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मसले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाया है। उनका आरोप है कि जिन रेंजर्स को धनबाद जैसे संवेदनशील क्षेत्र का प्रभार संभालने की जिम्मेदारी मिली है, उन्हें रांची और दुमका जैसे बड़े क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया जा रहा है, जिससे डुअल चैनल व्यवस्था बन सकती है। यह न सिर्फ वन क्षेत्र के लिए नुकसानदेह होगी, बल्कि इसमें कहीं न कहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार के व्यक्तिगत लाभ का पहलू भी छिपा हुआ प्रतीत होता है।
Read more: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका, व्यक्तिगत उपस्थिति वाली अंतरिम राहत खत्म

1 रेंजर संभाल रहे 5 से 10 रेंज

वर्तमान परिस्थिति देखें तो राज्य में सिर्फ 20 के करीब रेंजर सक्रिय हैं, और इनमें भी कई रेंजर्स एक-साथ 5 से 10 रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रेंजरों की कमी के कारण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष संचालित 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं की निगरानी भी प्रभावित होती है। इनमें पौधरोपण से लेकर निर्माण कार्य तक शामिल हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब रेंजरों को अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है तो इससे वन विभाग के कार्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है और माफिया को अधिक सक्रिय होने का मौका मिलता है। कई बार अख़बारों में यह मामला सुर्खियों में रहा है कि गलत तरीके से जंगलों की कटाई की जा रही है।

Read more: झारखंड के 9 DSP को IPS में प्रोन्नति, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

ऐसे में जरूरी है कि वन विभाग जल्द से जल्द रेंजरों की कमी को दूर करे, न कि एक रेंजर को एक से अधिक क्षेत्रों की जिम्मेदारी देकर कार्यक्षमता पर दबाव बढ़ाया जाए। अगर वर्तमान हालात में सुधार नहीं किया गया, तो संभव है कि भविष्य में जंगलों को होने वाले नुकसान की भरपाई करना मुश्किल हो जाए।

Related Posts

Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.
झारखंड

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

March 10, 2026
Will planes now land safely even in fog? Big news from Ranchi Airport
Breaking News

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

March 10, 2026
Jharkhand: Thousands of rupees deducted without notice! Electricity department workers raise a serious question
झारखंड

Jharkhand: बिना बताए काट लिए हजारों रुपये! बिजली विभाग के कामगारों ने उठाया बड़ा सवाल

March 10, 2026
Next Post
सीयूजे में अर्थडे.आर्ग (Earthday.org) द्वारा 13 वीं अर्थ केयर अवॉर्ड्स 2025 की जानकारी दी गई

सीयूजे में अर्थडे.आर्ग (Earthday.org) द्वारा 13 वीं अर्थ केयर अवॉर्ड्स 2025 की जानकारी दी गई

अवैध संबंध का शक! कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या

अवैध संबंध का शक! कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

March 10, 2026

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

Jharkhand: बिना बताए काट लिए हजारों रुपये! बिजली विभाग के कामगारों ने उठाया बड़ा सवाल

Jharkhand Assembly: आंगनवाड़ी सेविका–सहायिकाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा की मांग, विधायक समीर कुमार मोहंती ने सदन में उठाया मुद्दा

Crime News: घर में कोई नहीं था… ससुर ने बहू के साथ किया ऐसा घिनौना काम, सच जानकर सन्न रह गए लोग

Ranchi Civil Court Bomb Threat: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा सख्त, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra