Dhanbad : पर्व-त्योहार के सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने धनबाद से नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। धनबाद वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी साझा की।
धनबाद–नई दिल्ली पूजा स्पेशल का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 04456 (नई दिल्ली–धनबाद स्पेशल) – 20 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
- ट्रेन नंबर 04455 (धनबाद–नई दिल्ली स्पेशल) – 22 सितंबर से 2 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
- कोच संरचना – 10 स्लीपर, 6 सामान्य श्रेणी डिब्बे।
- हजारीबाग रोड ठहराव – डाउन दिशा में रात 12:30 बजे, अप दिशा में सुबह 05:18 बजे।
इस विशेष ट्रेन की घोषणा के बाद सरिया समेत पूरे इलाके के यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग इस रूट पर नियमित ट्रेनों का भी ठहराव देने की मांग कर रहे हैं।
पितृपक्ष मेला: पुनपुन घाट व अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर अस्थायी ठहराव
छह से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेले के दौरान कई ट्रेनों का पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ठहराव होगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- गंगा-दामोदर एक्सप्रेस (धनबाद–पटना एवं पटना–धनबाद)
- कोशी एक्सप्रेस (पूर्णिया कोर्ट–हटिया एवं हटिया–पूर्णिया कोर्ट)
- जनशताब्दी एक्सप्रेस (रांची–पटना एवं पटना–रांची)
- पलामू एक्सप्रेस (पटना–बरकाकाना एवं बरकाकाना–पटना)
- सिंगरौली–पटना एक्सप्रेस, पटना–सिंगरौली एक्सप्रेस
- चर्लपल्ली–पटना स्पेशल (07255/07256) एवं 03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल
- धनबाद–सासाराम इंटरसिटी, सासाराम–धनबाद इंटरसिटी, आसनसोल–वाराणसी एवं वाराणसी–आसनसोल मेमू – ये सभी ट्रेनें 6–21 सितंबर तक अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी रुकेंगी।
बोकारो रेलवे क्षेत्र का निरीक्षण
दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने गुरुवार को बोकारो रेलवे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस्पात नगर विद्युत लोको शेड का जायजा लिया।
भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर लोको शेड में कर्मचारियों व सुपरवाइजर की कमी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाए। अभियंता ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।












